उम्मीदें अक्सर बढ़ावा देती है, जाना कहाँ है पता नहीं न मैंने हार मानी न उम्मीदें छोड़ी, लेकिन जैसे अम्मी के साथ सपने सजाये, घर का ख़्वाब देखा। लेकिन ज़िन्दगी अचानक से ख़फ़ा हो गई, सोचा नहीं था अम्मी का साथ आधे रास्ते तक का सफ़र होगा, दिल्ली आये ९ साल हो गए।
घर जिनकी उम्मीदों पर खड़ा था वह उम्मीद नहीं थी वह घर खाली था, अम्मी के जाने पता ही नहीं चला अचानक इतने सारे लोग कहाँ चले गए वह ईद से पहले वाली तैयारियां वह ईदगाह वाली परफ्यूम ईद की मीठी सेवईयां ईद की चूड़ियां ईद के कपडे सब कुछ एकदम से किसी संदूक में सिमट कर रह गया,
आपके आने की राह देखती रहती हूँ आपके हाथ की कोमलता ढूंढती हूँ आपके साथ फिर से गपशप करना चाहती हूँ कल आप मेरे आने का इंतज़ार कर रही थीं आज मैं आपका, पता है आप कभी नहीं आएंगी ये दिल खाली खाली बड़ी सारी चीज़ें टटोलता है
-अरमा नफीसा अंसारी